छत्तीसगढ़ - एक्सिस बैंक में 16 करोड़ का फर्जीवाड़ा , दो बैंक मैनेजर सहित सात लोग गिरफ्तार

रायपुर , 26-06-2022 7:29:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक्सिस बैंक में 16 करोड़ का फर्जीवाड़ा , दो बैंक मैनेजर सहित सात लोग गिरफ्तार
रायपुर 25 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी के 60 करोड़ रुपये एक्सिस बैंक डूंडा शाखा में जमा करवाकर आरटीजीएस और स्थानांतरण के माध्यम से 16.40 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजरों सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपितों से अब तक 84 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सात आरोपित अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपितों को गिरफ्तार करने और गबन की राशि बरामद करने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

शनिवार को मामले का राजफाश करते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी बी. आनंद क्लस्टर हेड एक्सिस बैंक रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा और चंद्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया।

जिसके बाद 16 करोड़ 40 लाख 12 हजार 655 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए, जो की अलग-अलग खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। करोड़ों के फर्जीवाड़े को देखते हुए पुलिस ने मामले में विशेष टीम का गठन किया। सबसे पहले हैदराबाद में रेड कार्रवाई कर दो आरोपितों को पकड़ा गया। जिनके द्वारा बताया कि एक्सिस बैंक के मैनेजर सहित अन्य ने पैसे का गबन किया।

गिरफ्तार आरोपियों में 

- संदीप रंजन दास (एक्सिस बैंक मैनेजर) पिता सरोज रंजन दास (43) निवासी ब्लाक नंबर 08 अवंति उद्या मार्ग मैत्रीकुुंज रिसाली जिला दुर्ग।

- समीर कुमार जांगडे पिता स्व. दिनेश जांगड़े (28) साल निवासी ग्राम दोंदेकला ग्रामीण बैंक के सामने थाना विधानसभा रायपुर।

- सौरभ मिश्रा पिता नरेंद्र मिश्रा (36) निवासी मिश्रा बाड़ा तात्यापारा थाना आजाद चौक रायपुर।

- मो. आबिद खान पिता स्व. हुसैन खान (45) निवासी पुजारी स्कूल के पीछे रजाटावर के सामने राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर।

- गुलाम मुस्तफा (कोटक महिंद्र बैंक) पिता मो. ईशाक (38) निवासी हांडी पारा शिवनगर थाना आजाद चौक रायपुर।

- सत्यनारायण वर्मा उर्फ सतीश वर्मा पिता व्यंकट राजू (33) निवासी फ्लैट नंबर जी-2 एसआर एवेंयू निजाम पेट रोड हैदराबाद थाना जेएनटीयू जिला मेडक तेलंगाना।

- सांई प्रवीण रेड्डी पिता करूणाकर रेड्डी (28) निवासी उपर वल्ली फ्लैट नंबर 503 परमारेड्डी डायमंड एवेंयू थाना राजेंद्र नगर जिला राजेंद्र नगर तेलंगाना।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH