निर्माणकार्य के दौरान पुरानी दीवार ढही , दीवार में दब कर दो मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निर्माणकार्य के दौरान पुरानी दीवार ढही , दीवार में दब कर दो मजदूरों की मौत
रेहटी 25 जून 2022 -  रेहटी के नेहलाई नर्मदा तट पर पुराने घाट के बगल में शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी दूसरे घाट का निर्माण कर रहा है, जिसका नीचे से लेबल का काम करते समय निर्माणधीन दीवार की मिट्टी धसकने से पुराने घाट की दीवार गिर गई। जब यह दीवार गिरी तो दो लोग पुरानी दीवार पर ही खड़े थे, ऐसे में दीवार के गिरते ही उसकी चपेट में आ गए। 

घायलाें काे तत्काल रेहटी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनो को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि जहां दीवार गिरी, उससे कुछ ही दूरी पर 12 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन पुरानी दीवार निर्माणाधीन दीवार के दूसरे पाए पर गिरी, जिससे अन्य मजदूर उसकी चपेट में आने से बच गए। वहीं घटना के बाद शर्मा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार मौके से फरार हो गए। रेहटी पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुटी हुई है।

बुधनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रेहटी तहसील के नेहलाई घाट पर शनिवार सुबह 11 बजे शर्मा कंस्ट्रक्शन ठेकेदार संजय शर्मा भिंड द्वारा एक माह से नर्मदा घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह निर्माण पुराने घाट के बगल में ही किया जा रहा था, जिसमें मानकों का ध्यान रखे बिना निर्माणाधीन घाट की दीवार खड़ी की जा रहा थी, जिससे पुराने घाट की दीवार नीचे से धसक गई और भरभराकर गिर गई। इससे पुरानी दीवार पर खड़े होकर निर्माण करा रहे गेंदालाल पिता राजकुमार निवासी कटनी व रज्जाक निवासी कटियार (बिहार) की चपेट में आने से मौत हो गई।

हालांकि कुछ ही दूरी पर कार्य कर रहे अन्य मजदूर सुरक्षित हैं। घटना के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लेकर गए, लेकिन यहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ठेकेदार संजय शर्मा के काम कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। रेहटी तहसीलदार केएल तिलवारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH