लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का सख्त आदेश 31 जुलाई तक प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो नही तो ,,
छत्तीसगढ़ , 11-07-2020 2:40:34 AM
रायपुर 10 जुलाई 2020 - लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 31 जुलाई तक सड़कों की मरम्मत कर उसे गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए है
जनदर्शन, भ्रमण के दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू को लोक निर्माण विभाग की सड़कों में कई जगह गढ्ढे होने की जानकारी दी गई थी। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ जनता को अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तुरंत ही लोक निर्माण विभाग के सचिव को 31 जुलाई तक सड़कों की मरम्मत करवा कर सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि आम जनता की उक्त परेशानी एवं जान-माल की क्षति ना हो इसके लिए समस्त मार्गों को गढ्ढों से मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वषार्काल के दौरान होने वाली खराब सतहों को 31 जुलाई तक ठीक करने मंत्री ने सचिव, लोक निर्माण, विभाग को निर्देशित किया है।














