नशे के कारोबार में भी हाथ आजमा रही है छत्तीसगढ़ की युवतियां , 02 लाख के गाँजे के साथ दो सगी बहनें गिरफ्तार
सूरजपुर , 25-06-2022 9:36:00 PM
सूरजपुर 25 जून 2022 - सूरजपुर जिला पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो लाख के गांजा के साथ दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जयनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर इलाके में दो लड़कियां गांजा बेचने की फिराक में घूम रही हैं।
जिसके बाद पुलिस ने संजय नगर में दबिश देकर दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से लगभग 10 किलो गांजा जप्त किया है। जप्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 02 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



















