सरपंच प्रत्याशी के पति ने पिया कीटनाशक , अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम
मध्य प्रदेश , 25-06-2022 8:37:48 PM
ग्वालियर 25 जून 2022 - अंबाह जनपद की भूआपुरा ग्राम पंचायत के नदोल का पुरा में रहने वाले महिला सरपंच के पति ने मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही फसलों में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस के अफसर भी गांव में पहुंच गए हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि आखिर सरपंच प्रत्याशी के पति ने कीटनाशक क्यों पिया है।
















