राहुल हुआ पूरी तरह स्वस्थ , आज होगा अपोलो से डिस्चार्ज , 10 दिनों तक चला ईलाज

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राहुल हुआ पूरी तरह स्वस्थ , आज होगा अपोलो से डिस्चार्ज , 10 दिनों तक चला ईलाज
बिलासपुर 25 जून 2022 - अपोलो अस्पताल में भर्ती राहुल की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य हो गई है। शरीर व खून में संक्रमण भी खत्म हो चुका है। शरीर पर लगे चोट भी भर चुके हैं। वहीं अब वह धीरे - धीरे पैदल भी चलने लगा है। राहुल के सारे टेस्ट सामान्य आए हैं। ऐसे में अपोलो प्रबंधन ने उसे शनिवार को डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है। अस्पताल से छुट्टी के बाद भी उसकी दवाइयां चलती रहेंगी। साथ उसकी थैरेपी भी जारी रहेगी।

राहुल साहू को 105 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 15 जून को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसके शरीर में कई जगहों पर घाव बन चुके थे। जख्म से खून में पहुंची बैक्टीरिया ने उसके शरीर में जबरदस्त हमला किया था। इसकी उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों के इलाज राहुल अब पूरी तरह खतरे से बाहर आ चुका है। हालांकि डाक्टरों ने शुक्रवार को ही उसे छुट्टी देने का निर्णय लिया था, लेकिन स्वजन के कहने पर एक दिन और फिजियो थैरेपी और एक्सरसाइज के लिए रखा गया। वहीं शनिवार को उसके डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर उसे सकुशल घर भेजा जाएगा।

राहुल की कल्चर रिपोर्ट में सिड्यूमोनस एरोजिनोसा नामक बैक्टीरिया की पहचान की गई थी। अब यह बैक्टीरिया खत्म हो चुकी है। अब डिस्चार्ज के बाद पांच दिनों तक राहुल को एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती रहेंगी। साथ ही उसे विटामिन की आवश्यक दवाएं भी दी जाएंगी।

डा. इंद्रा मिश्रा ने बताया कि राहुल की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। एक्सरसाइज और फिजियोथैरेपी से उसका बाडी मूवमेंट करने लगा है। लेकिन, अभी भी थोड़े दिन और थैरेपी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि कानों का टेस्ट किया गया है जिससे पता चला कि उसके सुनने की क्षमता भी ठीक है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH