BIG BREAKING - रोजगार सहायक की हत्या करने के बाद कुँए में फेंकी लाश , सभी नामजद आरोपी फरार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BIG BREAKING -  रोजगार सहायक की हत्या करने के बाद कुँए में फेंकी लाश , सभी नामजद आरोपी फरार
शिवपुरी 24 जून 2022 -  बदरवास जनपर की ग्राम पंचायत बड़ोखरा के रोजगार सहायक को गांव के चार युवकों ने पीट-पीट कर अधमरा करने के बाद उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी , आरोपियों ने  रोजगार सहायक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। परिजनों को जब मामले की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे, लाश को कुएं के बाहर निकालने के बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र बदरवास लेकर गए जँहा डाक्टरों ने रोजगार सहायक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लखन उर्फ रिंकू जाट ग्राम पंचायत बड़ोखरा में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था। लखन मूलत: सेमरी गांव में रहता है लेकिन वर्तमान में वह बदरवास कस्बे में रिजौदी रोड पर मकान बनाकर रह रहा था। शनिवार को होने वाले मतदान के क्रम में लखन चुनाव ड्यूटी में ही अपनी पंचायत में था। इसी क्रम में गुरुवार की रात जब वह सेमरी गांव में चुनाव की वयवस्थाओं में पैदल घूम रहा था। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र धाकड़ , कप्तान धाकड़ , संजीव धाकड़ और विजय सिंह उर्फ लल्लू धाकड़ ने मिलकर लखन जाट उर्फ रिंकू को रोक लिया और उससे गाली गलौंच की। 

इसी दौरान धर्मेन्द्र धाकड़ ने उससे कहा कि तूने मेरी कुटीर की सूची में से नाम काट दिया अब तू जिंदा नहीं बचेगा। इसना कहने के बाद चारों आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश गांव के बाहर बने कुएं में फेंक दी। 

लखन की बाइक घर पर थी और वह रात तक घर नहीं आया तो उसके परिजन उसे तलाशते घूम रहे थे  इसी दौरान किसी गांव वाले ने उसके चाचा को बताया कि लखन का तो गांव के धर्मेन्द्र धाकड़ आदि से झगड़ा हो रहा था और वह लोग लखन की पिटाई कर रहे थे।

जानकारी मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि धर्मेंद्र धाकड़, कप्तान धाकड़, संजीव धाकड़ और विजय सिंह ने लखन की मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया है जिसके बाद परिजनों ने लखन को कुएं के बाहर निकाला और उसे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH