राजनांदगांव जिले का नाम बदलने की उठी माँग , सर्व समाज सहित महापौर ने दिया समर्थन , जाने क्या होगा नया नाम

राजनाँदगाँव , 24-06-2022 5:03:33 PM
Anil Tamboli
राजनांदगांव जिले का नाम बदलने की उठी माँग , सर्व समाज सहित महापौर ने दिया समर्थन , जाने क्या होगा नया नाम
राजनांदगांव 24 जून 2022 -  महंत राजा दिग्विजय दास की रियासत राजनांदगांव जिले का नाम उनके ही नाम पर रखने को लेकर अब मांग उठने लगी है। सर्व समाज प्रमुखों ने संगोष्ठी कर राजनांदगांव जिले को दिग्विजय नगर नाम दिए जाने को लेकर अपनी सहमति दी है। इसके साथ ही इस अभियान को लेकर पुरजोर समर्थन भी दिया है।

सर्व समाज की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि आने वाले दिनों में राजनांदगांव जिले का नाम दिग्विजय नगर किया जाए। सर्व समाज प्रमुखों ने इसके लिए दिग्विजय नगर समिति को अभियान चलाने के लिए अपना समर्थन भी दे दिया है। शहर के एक निजी होटल में संगोष्ठी के माध्यम से दिग्विजय नगर समिति के बैनर तले संगोष्ठी का आयोजन किया गया आयोजन में राजनांदगांव जिले को दिग्विजय नगर किए जाने की मांग रखी गई है। 

बैठक में सर्व समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और अपने विचार रख कर इस मुहिम को तेज करने के लिए अपना समर्थन दिया है।संगोष्ठी के आयोजन में दिग्विजय नगर नाम देने को लेकर अलग अलग तथ्य रखे गए हैं। जिनमें रियासत कालीन इतिहास के कई तत्वों को शामिल किया गया है। इसके बाद सर्व समाज प्रमुखों ने राजनांदगांव जिले का नाम दिग्विजय नगर किए जाने को लेकर अपनी सहमति प्रदान की है।

सर्व समाज की बैठक में नगर निगम महापौर हेमा देशमुख भी शामिल हुई इस दौरान मंच से उन्होंने सर्व समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनांदगांव का अपना इतिहास रहा है और राजनांदगांव के राजा महंत राजा दिग्विजय दास ने जिले की भलाई के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि सर्व समाज ने यह फैसला लिया है कि राजनांदगांव जिले का नाम अब दिग्विजय नगर किया जाए तो इस फैसले में वे सर्व समाज के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सभी समाज प्रमुख इस पर अपनी सहमति दे दे ताकि मैं नगर निगम में प्रस्ताव कर आगे की कार्रवाई कर सकूं। 

संगोष्ठी के आयोजन में दिग्विजय नगर समिति के अध्यक्ष दुष्यंत दास ने कहा कि राजनांदगांव रियासत में वैष्णव राजाओं ने काफी विकास कार्य किए हैं। अंतिम राजा रहे महंत राजा दिग्विजय दास ने तो अपना महल ही शिक्षा के लिए दान कर दिया था। ऐसे दानवीर राजा को आज तक हम एक अमिट छाप नहीं दे पाए हैं इसलिए सर्व समाज की बैठक आयोजित कर संगोष्ठी के रूप में इस मामले को लेकर के चर्चा की गई और जिस प्रकार निष्कर्ष सामने आया है कि अब राजनांदगांव जिले का नाम बदलकर दिग्विजय नगर किया जाए।
राजनांदगांव जिले का नाम बदलने की उठी माँग , सर्व समाज सहित महापौर ने दिया समर्थन , जाने क्या होगा नया नाम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH