मेमू ट्रेन से टकराकर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक की मौत , तीसरी रेलवे लाइन की मॉनिटरिंग के दौरान हुआ हादसा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेमू ट्रेन से टकराकर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक की मौत , तीसरी रेलवे लाइन की मॉनिटरिंग के दौरान हुआ हादसा
शहडोल 23 जून 2022 -  रेल क्षेत्रीय प्रबंधक शहडोल (एआरएम ) यागवेंद्र सिंह भाटिया 30 वर्ष की गुरुवार की रात तकरीबन 9.00 बजे मेमू ट्रेन कटनी बिलासपुर से टकराने के कारण मौत हो गई है। यह घटना अमलाई रेलवे स्टेशन में हुई है। पुलिस के अनुसार एआरएम तीसरी रेलवे लाइन के लिए विद्युतीकरण कार्य कराने के लिए अमलाई रेलवे स्टेशन में मौजूद थे। मोबाइल से बात करते हुए स्टेशन की ओर गए और बात में इस तरह से खो गए कि उन्हें समझ में ही नहीं आया कि मेमो ट्रेन उनके नजदीक कब आ गई।

अचानक ट्रेन से टकरा गए और उनके सिर में गहरी चोट लगी। तत्काल उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी में ले जाकर भर्ती किया गया लेकिन देखत ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेमो ट्रेन कटनी से बिलासपुर की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार यागवेंद्र भाटी बैकुंठपुर में पदस्थ थे और शहडोल के अतिरिक्त प्रभार में काम कर रहे थे। वर्तमान में शहडोल में एआरएम का पद खाली था इसलिए इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। तीसरी लाइन के लिए विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है और अमलाई स्टेशन के पास ही गुरुवार को काम चल रहा था जिसकी निगरानी के लिए यह वहां मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि रेलवे के अधिकारी की मौत हुई है। उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय में तत्काल ले जाया गया है और अभी सूचना मिली है कि उनकी मृत्यु हो गई है। घटना कैसे हुई और पूरा मामला क्या है इसकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

अमलाई थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच पड़ताल कर रही है। घटना की खबर लगते ही केंद्रीय चिकित्सालय में रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार यागवेंद्र की हाल ही में शादी हुई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH