कलेक्टर की फटकार के बाद जांजगीर जिला प्रशासन हुआ सख्त अब बिना मास्क के दिखे तो ,,
छत्तीसगढ़ , 11-07-2020 1:27:09 AM
जांजगीर चांपा 10 जुलाई 2020 - कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है ।
आज चांपा और जांजगीर तहसील के अंतर्गत इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर यशवंत कुमार के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए
02 हजार रुपये का चालान काटा गया
इसी प्रकार जांजगीर तहसील के अंतर्गत राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्यवाही की गई।
नगरपालिका के द्वारा 162 व्यक्तियों पर कुल 16 हजार 200 रूपए का चालान काटा गया।


















