एक वीडियो हुआ वायरल और जेल अधीक्षक , प्रभारी उप अधीक्षक सहित चार हो गए निलंबित , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक वीडियो हुआ वायरल और जेल अधीक्षक , प्रभारी उप अधीक्षक सहित चार हो गए निलंबित , पढ़े पूरी खबर
शहडोल 22 जून 2022 -  संभागीय मुख्यालय के जिला जेल शहड़ोल अधीक्षक सहित अनूपपुर प्रभारी जेल उप अधीक्षक , मुख्य जेल प्रहरी और जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। भोपाल जेल मुख्यालय से यह कार्रवाई की गई। शहडोल जेल अधीक्षक भास्कर पांडेय , अनूपपुर प्रभारी जेल उप अधीक्षक इंद्रदेव तिवारी सहित मुख्य प्रहरी राय सिह मरावी और प्रहरी राम कुमार शाक्य के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। अतिरिक्त महा निदेशक जेल और सुधारात्मक भोपाल डॉ. जी.आर. मीणा के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक अनूपपुर जेल में पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला भोपाल तक पहुंच गया और कार्रवाई हो गई। मुख्य प्रहरी राय सिह मरावी एवं प्रहरी राम कुमार शाक्य का जेल में पैसा लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं जेल मुख्यालय कंट्रोलरूम को बिना सूचना दिए शहडोल जेल अधीक्षक भास्कर पांडेय व अनूपपुर प्राभारी जेल उप अधीक्षक इंद्र देव तिवारी जबलपुर व सतना जाने पर कार्यवाही की गई।

अनूपपुर प्रभारी जेल उप अधीक्षक इंद्र देव तिवारी के बिना सूचना गायब रहने का फायदा उठाकर जेल कर्मचारी जेल में कैदियों के परिजनों से पैसा ले रहे थे। स्वजनों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। किसी माध्यम से यह वीडियो भोपाल मुख्यालय तक पहुंच गया और वहां से तत्काल कार्रवाई कर दी गई है। 

जानकारी के अनुसार जिला जेल शहडोल और अनूपपुर में जेल के अंदर कैदियों तक सामग्री पहुंचाने के बदले पैसा लेने की शिकायतें हो रही थी लेकिन कोई पुख्ता प्रमाण ना होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बार जब वीडियो वायरल हुआ तो जेल प्रबंधन ने बिना कोई सवाल जवाब किए चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। चारों निलंबित कर्मचारियों को भोपाल मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH