सात फेरों से पहले दूल्हे की खुल गई पोल , बाराती खाना खा कर खिसक लिए और दूल्हा दुल्हन पहुँच गए थाने

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सात फेरों से पहले दूल्हे की खुल गई पोल , बाराती खाना खा कर खिसक लिए और दूल्हा दुल्हन पहुँच गए थाने
मुरादाबाद 22 जून 2022 -  यूपी के मुरादाबाद में रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई जा रही थी। चढ़त के बाद में दूल्हा और दुल्हन के सात फेरों की तैयारी की जा रही थी। लेकिन उसी समय दुल्हन पक्ष को दूल्हा दूसरी जाति होने का पता चल गया। जिसके बाद मौके पर बवाल खड़ा हो गया। यहां तक दूल्हे को बगैर दुल्हन को साथ लिए लौटना पड़ा। 

दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर मारपीट करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, दुल्हन पक्ष ने जाति छिपाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जिसके बाद बारात वापस लौटी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत जिले के छपरौली थाना एरिया के एक गांव से करीब 6 माह पहले मुरादाबाद के बिलारी नगर की एक युवती से रिश्ता तय हुआ था। दोनों पक्षों में बात बनी तो शादी की डेट भी तय हो गई। रविवार को दूल्हे पूरे गाजे-बाजे और बारात के साथ मुरादाबाद पहुंचा। चढ़त के बाद जयमाला भी डाली गई। सात फेरों की रस्म निभाई जा रही थी। 

उसी दौरान दूल्हा दूसरी जाति का होने की पोल खुल गई। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा दूसरी जाति का होने की वजह से शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान कुछ बाराती खाना खाकर चुपचाप मौके से खिसक लिए। दोनों पक्षों के बीच बवाल को होता देख किसी ने कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। बताया गया है कि दुल्हन बनी युवती की मौसी की लड़की ने दूसरी जाति के लड़के के साथ लव मैरिज की थी। 

इस शादी में युवती की मौसेरी बहन और जीता बिचौलिया का किरदार में थे। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को जाति छिपाकर शादी के प्रयास की तहरीर दी है। उधर, दूल्हे पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने दुल्हन पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, दुल्हन पक्ष ने सामान भी जब्त कर लिया है। दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन की तरफ से किए गए खर्च की भरपाई को लेकर दोनों के बीच समझौता हो गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH