ससुर बहु पर रखता था बुरी नजर , सूनेपन का फायदा उठा कर किया ऐसा कांड की बहू की मौके पर ही हो गई मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ससुर बहु पर रखता था बुरी नजर , सूनेपन का फायदा उठा कर किया ऐसा कांड की बहू की मौके पर ही हो गई मौत
सिंगरौली 22 जून 2022 -  सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक सनकी ससुर के द्वारा अपनी बहू की हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी ससुर अपनी बहू को गंदी निगाह से देखता था. इस बात पर आए दिन विवाद होता था. आरोपी ने विवाद में ही गुस्से में आगर महिला के गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला बरगवां थाना क्षेत्र के बरहटी गांव का है. बताया जा रहा है कि रामगरीब साकेत उम्र 50 वर्ष ने अपने घर की रसोई में खाना बनाकर चूल्हा पर रखा था. उसकी बहू जब रसोई घर में गई तो समान निकालते समय खाना चूल्हा से गिर गया, जिससे महिला का ससुर भड़क गया और बहू से लड़ने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि ससुर ने बहु की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

SP वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ससुर राम गरीब साकेत अपनी बहू पर गलत निगाह रखा था जिस वजह से आए दिन ससुर और बहू के बीच विवाद होता था. बीते दिन दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर राम गरीब साकेत ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने बहू की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी की मौत 8 वर्ष पूर्व में हो चुकी है. कौसल्या का विवाह दो साल पहले आरोपी के बेटे बसंतलाल के साथ हुआ था. बसंतलाल मजदूरी के लिए दिन भर घर से बाहर रहता था, इसी का फायदा उठाकर ससुर बहू पर गलत नजर रखता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH