यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी , कंडक्टर की मौके पर ही मौत और 25 से ज्यादा यात्री घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी , कंडक्टर की मौके पर ही मौत और 25 से ज्यादा यात्री घायल
हरदोई 22 जून 2022 -  सवायजपुर जा रही बस अचानक गर्रा नदी से पहले खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में कंडक्टर की बस के नीचे दब कर मौत हो गयी। साथ ही उस पर सवार 25 लोग जख्मी हो गए। हादसे का पता होते ही पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में जख्मी लोगों का इलाज किया गया। पुलिस ने बस के नीचे दबे पड़े शव को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते हैं कि मंगलवार को यहां से सवायजपुर जा रही बस अचानक लोनार गांव के पास से निकली गर्रा नदी से पहले खाई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार लोग चीख-पुकार मचाने लगे।इसी बीच ड्राइवर मौके से भाग गया। बस के खाईं में गिरने से उसका कंडक्टर 26 वर्षीय राजन शर्मा पुत्र रामसरन शर्मा निवासी जगदीशपुर थाना लोनार उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही एसएचओ लोनार विनोद यादव अपनी टीम के साथ पहुंच गए।

वहीं डाक्टरों की टीम को ले कर वहां पहुंची एम्बुलेंस ने बचाव और राहत कार्य शुरू किए। हादसे में ज़ख्मी लोगों में पुरौरी निवासी कमलेश, रूही, कुसुम सिंह, जगदीशपुर निवासी उषा, आदेश कुमार, मोहित, मीरा देवी, गढ़िया नकटौरा निवासी नितिन और विजय के अलावा तकरीबन 25 लोग ज़ख्मी होना बताए जा रहें हैं। आनन-फानन में पहले तो सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां से 10 लोगों को हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

सवायजपुर जा रही बस अगर कुछ कदम आगे बढ़ कर हादसे का शिकार होती तो उस हादसे की तस्वीर बेहद खौफनाक होती। वहां लगी भीड़ में शामिल लोगों का यही कहना था। दरअसल जहां पर बस खाईं में गिरी, उससे कुछ ही दूर पर गर्रा नदी उफान मार रही है। ऐसे में कैसा हादसा होता ? यही सोंच कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

बावन सीएचसी के प्रभारी डा.पंकज मिश्रा का कहना है कि बस के खाईं में गिरने से ज़ख्मी हुए लोगों की हालत फिलहाल काबू में है। सभी खतरे से बाहर है। डा. मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों के कुछ ज़्यादा चोंटे पहुंची है, उन्हें मेडिकल कालेज के लिए भेजा गया है। जिन्हें मामूली चोंटे थी,उन सभी को सीएचसी पर दवा देने के बाद उन्हें उनके घरों के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH