स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के नियमों में बदलाव , हिंदी मीडियम के छात्रों को मिली बड़ी राहत

रायपुर , 22-06-2022 1:27:17 AM
Anil Tamboli
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के नियमों में बदलाव , हिंदी मीडियम के छात्रों को मिली बड़ी राहत
रायपुर 21 जून 2022 -  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना में प्रदेश सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर से 20 जून को प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम जारी आदेश के मुताबिक अब जिन स्कूलों को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाया गया है, वहां पूर्व से संचालित हिंदी माध्यम के स्कूल भी यथावत जारी रहेंगे। 

यानी आत्मानंद स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की भर्ती तो होगी, साथ ही पहले से वहां हिंदी माध्यम में अध्ययनरत छात्र भी उसी स्कूल में अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जहां-जहां भी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम सकूलों की घोषणा की गई, वहां-वहां से इस बाबत विरोध के स्वर उठ रहे थे। सवाल यह था कि वहां पहले से हिंदी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र कहां जाएं। क्योंकि वहां पढ़ने वाले सभी छात्रों का अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमीशन तो हो नहीं रहा था।

उल्लेखनीय है कि अंबागढ़ चौकी में स्थित कन्या शाला को भी आत्मानंद विद्यालय में तब्दील कर दिया गया है। इस फैसले से नाराज नगरवासियों ने लंबा आंदोलन चलाया, और फिर नगर पंचायत उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, पूर्व विधायक भोलाराम साहू के साथ नगरवासियों का प्रयास रंग लाया। ये सभी मिलकर राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को अपनी बात समझााने में कामयाब रहे। 

जिसके बाद राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने लोक शिक्षण संचालनालय से शासन स्तर पर चर्चा की, तब जाकर संचालनालय में बैठे अफसरों को यह मूल समस्या समझ में आ गई। इसके बाद संचालनालय ने नई व्यवस्था बनाते हुए आत्मानंद विद्यालयों में दो पालियों में स्कूल लगाने की बात कही है। पहली पाली में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई होगी, वहीं दूसरी पाली में वहां के नियमित हिंदी माध्यम के विद्यार्थी अपनी शिक्षा ग्रहण करेंगे। 

अब यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। अब आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के साथ-साथ हिंदी पाठ्यक्रम भी पूरे प्रदेश में जारी रहेंगे। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के चलते हिंदी मीडियम के स्कूल विलुप्त नहीं होंगे।

HB
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के नियमों में बदलाव , हिंदी मीडियम के छात्रों को मिली बड़ी राहत

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH