जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में रेप पीड़िता की मां ने खाया जहर , मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में रेप पीड़िता की मां ने खाया जहर , मचा हड़कंप
प्रयागराज 21 जून 2022 -  SSP प्रयागराज के दफ्तर में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने जहर खा लिया. महिला के जहर खाने की सूचना पर एसएसपी दफ्तर में हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस की डायल 112 वैन को बुलाकर महिला को इलाज के लिए एस आर एन अस्पताल में भर्ती कराया गया. एस आर एन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में महिला का उपचार किया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जहर खाने वाली महिला के बारे में पता चला है कि 50 वर्षीय महिला रेप पीड़िता की मां हैं. वह धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम की रहने वाली हैं. महिला ने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की FIR धूमनगंज थाने में दर्ज कराई थी. जिस मामले में दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी हर्ष मिश्रा जेल भेजा जा चुका है. इस बीच आरोपी लड़के की बहन ने भी पीड़ित पक्ष पर पेश बंदी में धूमनगंज थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया है. जिससे परेशान पीड़िता की मां थाने के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गई थी. इसी मामले में पैरवी के लिए आज वह एसएसपी दफ्तर में आई थी, लेकिन कोई आश्वासन न मिलने पर महिला ने एसएसपी दफ्तर के बाहर जाहर खा लिया।

पुलिस के आला अधिकारी अब पूरे मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं, लेकिन जन सुनवाई के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मां के जहर खाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर किन परिस्थितियों में महिला को जहर खाना पड़ा. हालांकि जनसुनवाई के जरिए लोगों की समस्याओं के निस्तारण की पुलिस बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इस मामले में पुलिस का कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

18

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH