लकड़ी काटने जंगल गए पति और पत्नी बाढ़ में बहे , दोनो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लकड़ी काटने जंगल गए पति और पत्नी बाढ़ में बहे , दोनो की मौत
श्योपुर 20 जून 2022 -  जिले में पिछले 3 दिन से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आने से लोगों की जान पर बन आई है। शनिवार को मयापुर गांव में 3 किशोरी और एक युवती के बाद रविवार को जंगल में लकड़ी काटने गई दंपती के डूबने का मामला सामने आया है। पति का शव रात 7.30 बजे ढाबा गांव के पास मिला है। जबकि पत्नी का शव सोमवार सुबह 7.30 बजे आवदा डैम खदान के पास मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय रामस्वरूप आदिवासी पुत्र दिलीपा आदिवासी रविवार दोपहर करीब 11.30 बजे 40 वर्षीय पत्नी साबी बाई निवासी कैरका के साथ जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए थे। बताया जाता है, कि लकड़ी काटकर जब दंपति सिर पर गठ्ठर रखकर वापस लौट रहे थे, तभी आवदा डैम में आ रहे पानी के बहाव की चपेट में दंपति आ गए। 

इधर जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो स्वजनों ने तलाश की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो डैम से करीब एक किमी दूर ढाबा गांव के पास रामस्वरूप आदिवासी का शव मिल गया। इसके बाद पुलिस ने साबी बाई की तलाश की, लेकिन रात में काेई सफलता नहीं मिली। 

पुलिस ने सोमवार सुबह फिर से सर्चिंग अभियान चलाया। करीब 7.30 बजे आवदा डैम खदान के पास साबी बाई का भी शव मिल गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए बड़ौदा अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है, कि दंपति के मौत से कैरका गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मृतक दंपति अपने पीछे 4 बेटे और 1 बेटी को छोड़ गए हैं।

इस मामले में आवदा थाने के ASI सुखवीर सिंह राजावत का कहना है की पति का शव रात मेंं ढाबा गांव के पास मिल गया था, जबकि पत्नी का शव आज सुबह डैम खदान के पास मिल गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH