राहुल के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया ट्वीट , कही यह बात

रायपुर , 21-06-2022 12:38:43 AM
Anil Tamboli
राहुल के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया ट्वीट , कही यह बात
रायपुर 20 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ के पिहरीद गाँव में बोरवेल से रेस्क्यू किए जाने के बाद अपोलो अस्‍पताल में भर्ती राहुल अब पूरी तरह से स्‍वस्‍थ है। मुख्यमंत्री कार्यालय ( CMO ) छत्तीसगढ़ के टि्वटर हैंडल से राहुल के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर ट्वीट किया गया है। CMO छत्तीसगढ़ के ट्वीट में लिखा गया है कि अपना राहुल बिल्कुल स्वस्थ है। सक्ती जिले में बोरवेल से निकाले जाने के बाद अपोलो बिलासपुर में अपना इलाज करा रहे राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। वह ठीक से खा रहा है और चल रहा है, जल्द ही दौड़ेगा भी। मुख्यमंत्री ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बतादें कि अपोलो अस्पताल भर्ती राहुल साहू के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। डाक्टरों के अनुसार राहुल ने 50 प्रतिशत तक रिकवर कर लिया है। इसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। सात दिनों के भीतर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बोरवेल से रेस्क्यू किए जाने के बाद राहुल का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहुल का इलाज करने वाले वरिष्ठ डा. सुशील कुमार ने बताया कि राहुल को लेकर अब डरने की कोई बात नहीं है। उसका स्वास्थ्य लगातार सुधार रहा है।

डाक्टराें का कहना है कि 105 घंटे 60 फीट की गहराई में फंसने के बाद मात्र 72 घंटे में राहुल में काफी सुधार आया है। यह सामन्य बधाों की अपेक्षा काफी अधिक है। वरिष्ठ डा. इंदिरा मिश्रा ने राहुल के उपचार की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अपोलो हास्पिटल का पूरा अमला राहुल के इलाज के लिए जुटा हुआ है। इसके लिए होलिस्टिक हीलिंग की विशेष पद्धति को उपयोग में लाया जा रहा है। ताकि वह शरीर के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ हो सके। उसके अलावा फिजियोथैरेपी भी दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH