दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी , दामाद और पोते को पुलिस ने लिया हिरासत में , जाँच जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी , दामाद और पोते को पुलिस ने लिया हिरासत में , जाँच जारी
बांदा 19 जून 2022 -  उत्तर प्रदेश के बांदा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. जनपद के महुआ गांव में कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग मां और शादीशुदा बेटी की हत्या कर दी गई. दामाद और नाती पर ही इस हत्याकांड का आरोप लग रहा है. पुलिस ने इस मामले में फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जनपद के गिरवां थाना इलाके के महुआ में मां और बेटी की जघन्य हत्या का यह मामला है. परिजनों ने बताया कि घर पर मां-बेटी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थीं. शादीशुदा बेटी की मौत हो चुकी थी, लेकिन मां बुरी तरह घायल थी. बुजुर्ग महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वहीं सूचना मिलते ही SP अभिनंदन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. SP ने बताया कि जब परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तो जायदाद को लेकर विवाद की बात सामने आई है उन्होंने बताया कि घटना के दिन 70 साल की महिला और उसकी बेटी घर में सो रही थी. तभी किसी ने कुल्हाड़ी से दोनों पर कई वार किए, जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।

SP ने बताया कि महिला का कोई बेटा नहीं है. मां और बेटी के नाम करीब साढ़े 17 बीघा जमीन है, जिसे लेकर दामाद और उसके बेटे से मां-बेटी का विवाद होता रहता था. उन्होंने आगे बताया कि दामाद और उसका बेटा दोनों ही अलग-अलग बयान दे रहे हैं, जिसके चलते दोनों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है. मां-बेटी के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH