पंचायत सचिव की तीन पत्नियां , तीनो लड़ रही है पंचायत चुनाव , सचिव पति हुआ फरार , पढ़े दिलचस्प खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंचायत सचिव की तीन पत्नियां , तीनो लड़ रही है पंचायत चुनाव , सचिव पति हुआ फरार , पढ़े दिलचस्प खबर
सिंगरौली 18 जून 2022 -  मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू होने के साथ ही अजब-गजब किस्से निकलकर सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक गजब किस्सा सिंगरौली में सामने आया है. यहां एक पति की तीन पत्नियां एक साथ चुनावी मैदान में हैं. यह पति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी है. दो सरपंच पद के लिए एक-दूसरे के सामने हैं, तो एक ने जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा है. पूरा मामला सिंगरौली जिले के देवसर जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पीपरखाड़ का है. सरकारी नौकरी और पत्नियों के दबाव से शख्स फिलहाल गांव से फरार है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही नामांकन और दावेदारी का दौर जारी है. चुनावी शोर-गुल के बीच कई कहानियां भी सामने आ रही हैं. कहीं सास-बहू के आमने-सामने हैं तो कहीं देवरानी अपनी जेठानी के सामने चुनावी मैदान में हैं. लेकिन, सिंगरौली की पीपरखाड़ ग्राम पंचायत का किस्सा सबसे अलग है. दरअसल, कटहदा में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव सुखराम गौड़ की तीन पत्नियां पीपरखाड़ ग्राम पंचायत से चुनाव मैदान में हैं. पहली पत्नी कुसुम कली सिंह और दूसरी पत्नी गीता सिंह एक ही ग्राम पंचायत में सरपंच पद की दावेदार हैं, तो तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह देवसर के वार्ड क्रमांक 13 से सदस्य पद के लिए प्रत्याशी है।

मामला सुर्खियों में आने के बाद सुखराम की मुसीबत बढ़ गई है. अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने इस मामले में सुखराम को जल्द से जल्द जवाब देने को कहा है. बता दें, हिंदू विवाह अधिनियम के तहत शख्स एक जीवित पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं कर सकता. लेकिन, सुखराम ने तीन शादियां की हैं. ऐसे में अगर सही तरीके से जांच हुई तो पंचायत सचिव न सिर्फ अपनी सरकारी नौकरी गंवा बैठेगा, बल्कि उस पर आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है।

अब पंचायत सचिव सुखराम गांव छोड़कर कहीं चला गया है. बता दें, सुखराम ने पहली शादी 30 साल पहले कुसुम कली से , दूसरी शादी 10 साल पहले गीता से और तीसरी शादी 2 साल पहले उर्मिला से की थी. तीनों पत्नियां गांव में ही रहती हैं. हालांकि, उनके घर अलग-अलग हैं. अब मामला तूल पकड़ चुका है और गांववाले खुलकर इसकी बात कर रहे हैं।
पंचायत सचिव की तीन पत्नियां , तीनो लड़ रही है पंचायत चुनाव , सचिव पति हुआ फरार , पढ़े दिलचस्प खबर
पंचायत सचिव की तीन पत्नियां , तीनो लड़ रही है पंचायत चुनाव , सचिव पति हुआ फरार , पढ़े दिलचस्प खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH