विदेशी मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी और शराब कोचियों के लिए मुसीबत - आबकारी मंत्री ने कही ये बड़ी बाते ,,

छत्तीसगढ़ , 10-07-2020 6:06:18 PM
Anil Tamboli
विदेशी मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी और शराब कोचियों के लिए मुसीबत - आबकारी मंत्री ने कही ये बड़ी बाते ,,
रायपुर 10 जुलाई 2020 -  वाणिज्यिक कर आबकारी व मंत्री  कवासी लखमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आबकारी विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। कवासी लखमा ने विभाग के अधिकारियों को मदिरा के अवैध विक्रय पर कड़ाई से रोक लगाने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच पड़ताल का अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री लखमा ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में आबकारी विभाग का कार्यालय शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री लखमा ने इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों से मदिरा के विक्रय, आबकारी आय, आबकारी अपराधों के नियंत्रण आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मदिरा के अवैध विक्रय की रोकथाम के लिए भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों को आबकारी राजस्व वृद्धि के निर्देश दिये गये। प्रदेश में अधिक दर पर मदिरा के विक्रय की प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा की गई एवं अधिक दर पर मदिरा के विक्रय पर कड़ाई से नियंत्रण लगाए जाने के निर्देश समस्त संभागीय उपायुक्तों एवं जिला आबकारी अधिकारियों को दिए गए। आबकारी आयुक्त ने जिलों से संबद्ध मैनपावर एजेंसी द्वारा नियोजित कर्मचारियो की गतिविधियों पर भी निगाह रखने तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें तत्काल हटाने की कार्यवाही के निर्देश भी छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए गये। आबकारी आयुक्त द्वारा प्रदेश की समस्त विदेशी मदिरा दुकानो में मदिरा प्रेमियों की पसंद के अनरूप लोकप्रिय ब्रांड की मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान होम डिलेवरी की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा उसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। प्रदेश की सीमावर्ती जिलों की आबकारी जाँच चौकी को भी मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग द्वारा प्रारम्भ की गई 16 परिवहन जाँच चौकियों पर आबकारी विभाग के चेक-पोस्ट की स्थापना करने के निर्देश भी दिये गये।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH