राहुल के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब इस मासूम की बचाएंगे जिंदगी , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 18-06-2022 11:54:39 PM
Anil Tamboli
राहुल के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब इस मासूम की बचाएंगे जिंदगी , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 18 जून 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संवेदनशीलता आज उस वक्त एक बार फिर से देखने और सुनने को मिली, जब उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक गरीब पिता की फरियाद पर दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित 4 माह के उनके बेटे सिद्धार्थ का छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इलाज कराए जाने की पहल की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रबंध के भी निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर सिद्धार्थ के पिता रतनलाल यादव ने लिखा कि 'सर मेरा बच्चा महज चार माह का है और दिल की बीमारी से पीड़ित है। बच्चे की सर्जरी हैदराबाद में होगी। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं सर कृपा कर मेरी मदद करें। मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर जैसे ही यह सूचना मिली मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ के पिता को तुरंत ट्वीटर पर जवाब दिया कि बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ सरकार की है। आप निश्चित रहें। वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित हो इसके लिए हम सब प्रतिबद्ध है।

रतनलाल यादव बलौदाबाजार - भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के गांव गबोद के रहने वाले है। रतनलाल के बेटे सिद्धार्थ को दिल की बीमारी की वजह से जिला चिकित्सालय में हाल ही में भर्ती कराया गया था। वह अपने बेटे के इलाज के लिए नया रायपुर स्थित श्री सत्य सांई हास्पीटल भी ले जा चुके है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिद्धार्थ के चेकअप के बाद उन्हें बेटे के दिल का ऑपरेशन हैदराबाद में कराये जाने की सलाह दी है। 

रतनलाल यादव आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते है। बेटे के इलाज के लिए बेबस रतनलाल ने अंततः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटे की गंभीर स्थिति और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद का आग्रह किया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्वीट संदेश भेज कर उन्हें आश्वस्त किया कि सिद्धार्थ के इलाज को लेकर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रतनलाल यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता और उनकी पहल पर खुशी जाहिर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक परिवार की मुखिया की तरह आगे बढ़कर मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का अपने और अपने परिवार की ओर से कोटिशः आभार जताया है।
राहुल के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब इस मासूम की बचाएंगे जिंदगी , पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH