प्रेमी ने आधी रात को फिल्मी तरीके से प्रेमिका के घर मे घुस कर उसे ले गया भगा , उसके बाद हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी ने आधी रात को फिल्मी तरीके से प्रेमिका के घर मे घुस कर उसे ले गया भगा , उसके बाद हुआ यह
खंडवा 18 जून 2022 -  मध्यप्रदेश के खंडवा के पंधाना में फिल्मी स्टाइल में लड़की को घर से भगा ले जाने की वारदात सामने आई है। हुआ कुछ यूं कि जिस बेटी पर परिजनों का पहरा था, उसे भगाने के लिए उसका प्रेमी मुंह पर कपड़ा बांधकर घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही प्रेमिका की वृद्ध दादी ने दरवाजा खोला तभी उन पर प्रेमी ने पत्थर से हमला कर दिया। 

वृद्धा जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी युवक प्रेमिका को लेकर भाग निकला। पंधाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय शिवानी पिता रवींद्र खंडवा के एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात एक कमरे में शिवानी और उसकी दादी घिसाई बाई (65) सोई थी। जबकि उसके पिता रवींद्र छत पर सोए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। घिसाई बाई जाग गई। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने से एक युवक ने पत्थर से उनपर हमला कर दिया।

युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। घिसाई बाई लहूलुहान हो गई। वह जमीन पर गिरी और शोर मचाने लगी। इधर, हमलावर युवक शिवानी को अपने साथ लेकर घर से बाहर भागने लगा। मां की चीख पुकार सुन रवींद्र जाग गए। 

रवींद्र ने बताया कि जब मैंने छत से झांककर देखा तो हमला करने वाले के चेहरे से कपड़ा निकल गया था। वह गांव का ही रणधीर पटेल था। उसके दो साथी दूर बाइक पर खड़े थे। उन्होंने भी मुंह पर कपड़ा बांधा था। मैं उन्हें पकड़ पाता इससे पहले वे भी भाग निकले। हमले में वृद्धा के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें शुक्रवार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH