छत्तीसगढ़ के दो शातिरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर किया यह कांड

बिलासपुर , 18-06-2022 10:56:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के दो शातिरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर किया यह कांड
बिलासपुर 18 जून 2022 -  बिलासपुर शहर के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले युवकों ने कपड़ा मिल और एनजीओ में नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए। इसके बाद इन खातों में रंगदारी की रकम मंगाने लगे। शहर और आसपास के लोगों के बैंक खातों से एक करोड़ से अधिक का लेनदेन किया गया। इधर बेरोजगारों को इसकी जानकारी तक नहीं है। बदमाशों के दिल्ली पुलिस की पकड़ में आने के बाद मामला सामने आया है। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट मामले की जांच कर रही है।

मंगला अभिषेक विहार निवासी शक्ति सिंह और दीनदयाल कालोनी में रहने वाले अफजल खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने पंजाब के व्यापारी से 10 लाख स्र्पये रंगदारी मांगने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शक्ति सिंह और अफजल खान कपड़ों का व्यवसाय करते थे। इसके कारण दोनों अलग-अलग राज्यों में जाते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बिहार के गोपालगंज में रहने वाले राजा से हुई।

राजा के कहने पर उन्होंने बिलासपुर के कुछ लोगों को टेक्सटाइल मिल और एनजीओ में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवा लिए। इसमें उनके गिरोह से जुड़े लोग बैंक फ्राड के स्र्पये जमा कराने लगे। इन खातों में एक करोड़ स्र्पये से अधिक के लेनदेन हुए हैं। इसी बीच आरोपित ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम आने पर इसका फायदा उठाने सोच लिया।

युवकों ने लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर पंजाब के लुधियाना में रहने वाले एक व्यवसायी से 10 लाख की रंगदारी मांगी। व्यवसायी की शिकायत पर जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने 12 जून को दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। साथ ही इसकी जानकारी बिलासपुर पुलिस को भी दी गई थी। इस पर दिल्ली पुलिस ने युवकों को गुस्र्ग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। इसके आधार पर दिल्ली, पंजाब और बिलासपुर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH