ट्रक ने बाईक सवार तीन युवकों को कुचला तीनो की मौके पर ही मौत , अधिकारियों ने दिया मानवता का परिचय

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक ने बाईक सवार तीन युवकों को कुचला तीनो की मौके पर ही मौत , अधिकारियों ने दिया मानवता का परिचय
खंडवा 17 जून 2022 -  खंडवा - बैतूल हाइवे पर किलर हाइवे बनता जा रहा है। हाइवे पर शुक्रवार फिर तीन युवकों की जान चली गई। हाइवे की सड़क तीन युवकों के खून से लाल हो गई। बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। दर्दनाक दुर्घटना खोकरिया फाटे के पास हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक मन्नत के कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे। तीनों ही खालवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

शुक्रवार को बैतूल हाइवे पर स्थित ग्राम फेफरी सरकार से कुछ दूर खोकरिया फाटे के पास दर्दनाक यह हादसा हो गया। ग्राम कालाआम खुर्द निवासी बबलू पुत्र अमर सिंग गौतम, बुचा रामसिंग कोरिया और विनोद पाटिल मन्नत के कार्यक्रम में गए थे। बताया जाता है कि वे कार्यक्रम में से शाम करीब छह बजे लौट रहे थे।

तभी उनकी बाइक को खोकरिया फाटे के पास आशापुर की ओर से बैतूल की तरफ जा रहे खाली ट्रक क्रमांक एमपी 06-एचसी-2482 ने टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार युवकों को कुचलने के बाद ड्रायवर से ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दुर्घटना में बबलू, बुचा ओर विनोद की मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक वहां से फरार हाे गया।

घटना शाम करीब 06 बजे की है। इस दौरान एसडीएम दलीप कुमार और एसडीओपी हरसूद रविंद्र वास्कले चार पहिया वाहन से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। बैतूल हाइवे पर भ्रमण करने के दौरान उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी लगी वे तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान लाेगों की भीड़ लग गई थी, लेकिन कोई थी युवकों के शव को उठाने के लिए आगे नहीं आ रहा था।

यह देख एसडीएम और एसडीओपी दोनों ही शव को उठाने के लिए आगे बढ़े। इस बीच हरसूद थाने के टीआइ अंतिम पंवार और आशापुर चौकी प्रभारी जितेंद्र चौहान भी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने सड़क से युवकों के शवों को उठाकर वाहन में रखा।

यह देख कुछ युवक भी मदद के लिए आगे आ गए। इसके बाद एक-एक कर तीनों के शवों को वाहन में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीओपी वास्कले और टीआइ पंवार शवाें को उठाकर वाहन में रखने में मदद करते रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH