पानी से भरे 40 फिट गहरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम भाई और बहन की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पानी से भरे 40 फिट गहरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम भाई और बहन की मौत
भोपाल 17 जून 2022 -  राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से भरी 40 फीट गहरी एक पुरानी खंती में दो सगे मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्‍ची की उम्र 05 साल और बच्‍चे की उम्र 07 साल थी। बहन को पानी में गिरता देख भाई से रहा नहीं गया और उसने बहन को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। 

दोनों की डूबने की खबर जब बच्चों की मां को लगी तो वह बदहवास हालत में खंती के पास पहुंची और बच्चों को बचाने के लिए खुद भी खंती में खुद भी कूद गई। जैसे-तैसे लोगों ने बच्चों की मां को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चों की जान नहीं बच सकी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्‍चों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि मुन्नी (05) और अतुल विश्वकर्मा (07) अपने माता-पिता के साथ रहते थे। मां घरेलू काम करती है और पिता राजमिस्त्री हैं। खंती से करीब 100 फीट दूरी पर ही उनका मकान है। गुरुवार शाम मुन्‍नी घर से निकलकर खेलने के लिए खंती के पास पहुंची थी। खेलते वक्‍त उसे लघुशंका लगी तो वह खंती के पास जाकर बैठ गई। 

इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह खंती में जा गिरी। मुन्नी को खंती में डूबता देख पास में ही खेल रहे उसका भाई अतुल उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। उनकी मां को जब यह पता चला तो वह बदहवास हालत में दौड़ती आई और 40 फीट गहरी खंती में छलांग लगा दी। लोगों ने जब बच्चों की मां को पानी में गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए इकट्ठा हुए और जैसे-तैसे पानी से बाहर निकाला। 

लेकिन बच्चों की जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले और हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना के बाद से बच्चों के माता-पिता की हालत खराब है।
पानी से भरे 40 फिट गहरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम भाई और बहन की मौत

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH