छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने कहा शादी करो या तो मार दो , फिर प्रेमी ने मंगेतर के साथ मिल कर उठाया यह कदम

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने कहा शादी करो या तो मार दो , फिर प्रेमी ने मंगेतर के साथ मिल कर उठाया यह कदम
GPM 17 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी मंगेतर के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही हत्या के बाद प्रेमिका के शव को फांसी से लटका दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिग और उसकी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतका का नाम किरण मरपची बताया जा रहा है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार ऐंठी गांव निवासी किरण मरपची 9 जून को गांव धनपुर जाने के लिए साइकिल से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। तीन दिन बाद 12 जून को उसका शव परसा प्लांट में फांसी पर लटका हुआ मिला। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की का गांव के ही एक नाबालिग के साथ प्रेम संबंध था। 

पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। किरण उसकी पहली प्रेमिका थी। वह गांव आई और उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। कहा कि शादी करो, नहीं तो मार दो। इस पर उसने किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपनी मंगेतर के साथ मिलकर शव को प्लांट में फांसी से लटका दिया और उसके मोबाइल के सिम को तोड़कर फेंक दिया फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल और साइकिल जब्त कर ली और दोनों नाबालिग और उसकी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH