छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर की पिता की हत्या

धमतरी , 17-06-2022 11:48:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर की पिता की हत्या
धमतरी 17 जून 2022 -  धमतरी में एक युवती ने प्रेमी के लिए अपने ही पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पिता अपनी बेटी को अवैध संबंधों को लेकर मना करता था। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

मामला धमतरी जिले कुरूद थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम झुरा नवागांव निवासी सत्तूराम देवदास का शव 14 जून की सुबह उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उसके एक दिन पहले 13 जून की रात उसकी पत्नी और एक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। दूसरी बेटी पार्वती गांव में अपने परिवार के घर सोने के लिए गई थी। 

सामान्य मौत समझकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। श्मशान घाट पर जब सत्तूराम के शव से पहने हुए कपड़े निकाले गए तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। ऐसे में ग्रामीणों ने मौत को लेकर संदेह जताया। इस पर सत्तूराम को भाई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया। 

शार्ट पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसकी जानकारी FSL रायपुर को दी गई और बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रोशन यादव को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ के दौरान सत्तूराम की बेटी पार्वती के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

इस पर पुलिस ने पार्वती को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रोशन से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। वह मना करता था, गालियां देता था, इसलिए मार दिया। पार्वती पति को छोड़कर घर में ही रह रही थी। और उसका अवैध संबंध किसी और से चल रहा था।
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर की पिता की हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH