छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक , इन जिलों में शुरू हुआ बारिश का दौर

रायपुर , 16-06-2022 10:34:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक , इन जिलों में शुरू हुआ बारिश का दौर
रायपुर 16 जून 2022 -  प्रदेश में मानसून की आहट शुरू होते ही मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक से दो दिनों के अंदर प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ मानसूनी फुहारें पड़ने लगेंगी। बुधवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छा गए व तेज हवाएं चलीं। रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई तो राजनांदगांव में तेज वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को प्रदेश में एआरजी मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक मानसून पहुंच जाएगा व तापमान में और गिरावट आएगी।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पेण्ड्रारोड में 07 सेमी , पेन्ड्रा 04 सेमी , तपकरा-कटघोरा-मरवाही में 03 सेमी, बिलासपुर-सीतापुर-उदयपुर में 01 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक सक्रिय है, साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश भर में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH