छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की कर दी हत्या , ऐसी रची शाजिस की पुलिस भी आ गई झाँसे में

सूरजपुर , 16-06-2022 10:09:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की कर दी हत्या , ऐसी रची शाजिस की पुलिस भी आ गई झाँसे में
सूरजपुर 16 जून 2022 -  सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकुडांड में नाला किनारे बेवा की संदिग्ध परिस्थतियों में मिली लाश का राजफाश पुलिस ने कर दिया है।महिला के शादीशुदा प्रेमी ने रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित साजिश के तहत कीटनाशक का सेवन कर एक साथ जान देने का बहाना किया।महिला को कीटनाशक दे दिया और खुद ऐसा नाटक किया कि महिला को लगे कि उसने भी कीटनाशक का सेवन किया है।इससे महिला की मौत हो गई और प्रेमी सुरक्षित बच गया।जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया था।

दरअसल प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकुडांड के पतरंगी नाला के समीप बीते 29 मई को महिला की लाश मिली थी।लाश के पास कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी।प्रथम दृष्टया कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लेने का संदेह पुलिस को हुआ था। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतका ग्राम सिलफिली (प्रतापपुर) की रहने वाली थी।उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व ग्राम कछार थाना चंदौरा के एक व्यक्ति के साथ हुई थी।उनके दो बच्चे है। शादी के कुछ वर्ष बाद से ही महिला अपने पति और बच्चों सहित ग्राम सिलफिली में अपने मायके में रहती थी। 

आठ माह पूर्व महिला के पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। उसके कुछ दिन बाद से महिला का ग्राम सिलफिली के शिवप्रसाद गोंड के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया था। आरोपित शिवप्रसाद गोंड़ विवाहित था।उसकी पत्नी और बच्चे भी साथ में रहते है। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी शिवप्रसाद के घर वालों को होने पर बीते 26 मई की शाम को उसके रिश्तेदार मृतका के घर आकर शिवप्रसाद से दूर रहने का आग्रह किया था। 

महिला से इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था।इस घटनाक्रम के बाद महिला रात को गुस्से में अपना घर छोड़कर प्रेमी शिवप्रसाद के पास आ गई थी। पति का देहांत हो जाने के कारण महिला अपने प्रेमी शिवप्रसाद को पति बनाकर उसके साथ रहना चाहती थी किन्तु शिवप्रसाद के घर में उसकी पत्नी एवं बच्चे थे। दोनों अलग- अलग जाति व समाज के थे इसलिए प्रेमी शिवप्रसाद, महिला से पीछा छुड़ाना चाह रहा था।प्रेमी ने कई बार समझा कर घर वापस जाने के लिए बोला किन्तु महिला प्रेमी शिवप्रसाद को छोड़कर जाने के लिए तैयार नही थी।

पुलिस के मुताबिक प्रेमी शिवप्रसाद,महिला को साथ लेकर दो दिन तक अपने साथ घुमाता रहा।जब यह तय हो गया कि महिला घर लौटने को तैयार नहीं है तो उसने अपने रास्ते से हटाने के लिए जान से मारने की योजना बनाई। योजना के तहत बीते 29 मई को वह महिला को साथ लेकर ग्राम टुकुडांड के पतरंगी नाला के समीप पहुंचा। महिला को बोला कि हम लोगों के प्यार को घर एवं समाज वाले स्वीकार नही करेंगे, दोनों बदनाम हो गए हैं घर भी नहीं जा सकते,इससे अच्छा है कि दोनों साथ में जी नही सकते तो साथ में जहर खाकर जान दे देते हैं। प्रेम का हवाला देकर आरोपित प्रेमी ने महिला को झांसे में ले लिया और योजना अनुसार कीटनाशक दवा की दो शीशी एवं महुआ शराब साथ रखकर दोनों पैदल ग्राम टुकूडांड के पतरंगी नाला जंगल अंदर जाकर शराब सेवन करने लगे।

महिला की हत्या करने के उद्देश्य से एक जहर की शीशी पीने के लिए दे दिया जिसे महिला ने सेवन कर लिया लेकिन प्रेमी शिवप्रसाद ने जहर सेवन न कर केवल जहर सेवन करने का दिखावा किया। जहर सेवन करने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। संपूर्ण जांच पर आरोपित शिवप्रसाद गोंड़ (27) निवासी ग्राम सिलफिली थाना प्रतापपुर के द्वारा महिला को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से जहर सेवन कराकर हत्या करना पाया गया।आरोपित व उसके परिवार के सदस्यों ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH