राहुल के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन , कही यह बात
बिलासपुर , 15-06-2022 10:20:12 PM
बिलासपुर 15 जून 2022 - 104 घंटे तक बोरवेल में फंसे रहने के बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए 11 वर्षीय राहुल का अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में ईलाज जारी है।
अपोलो हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया. पीडियाट्रिशयन डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि राहुल की हालत स्थिर है, हालत पहले से बेहतर है. राहुल की बॉडी में इंफेक्शन है. दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल से कन्सल्ट किया जा रहा है. कई जांच रिपोर्ट्स आनी बाकी है. एक-दो दिन बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. 5 से 6 डॉक्टरों की टीम राहुल के ईलाज में जुटी हुई है और लगभग एक हफ्ते तक ईलाज चल सकता है।
















