इस महीने से प्रदेश में होगा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू , कर ले यह कार्य नही तो ,,

छत्तीसगढ़ , 10-07-2020 5:55:24 AM
Anil Tamboli
इस महीने से प्रदेश में होगा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू , कर ले यह कार्य नही तो ,,
रायपुर 10 जुलाई 2020 - खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गुरुवार को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित खाद्य अधिकारियों की बैठक में राज्य के सभी राशनकार्डधारी परिवार के सदस्यों का आधार लिंकिग के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

अमरजीत भगत ने कहा कि आगामी अगस्त माह से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू किया जाना है। इसके लिए सभी लोगों का आधार लिंकिग जरूरी है। उन्होंने 10 से 31 जुलाई 2020 तक विशेष अभियान चलाकर आधार लिंकिग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक राशनकार्डधारी हितग्राहियों को संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न उठाने की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। इस नई सुविधा से अब राशनकार्डधारियों को प्रत्येक माह राशन खरीदी के बाद उनके रजिस्टर्ड नंबर पर SMS द्वारा खाद्यान्न लेने की सूचना दी जाएगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी पहुँच विहीन क्षेत्रों में आगामी चार माह के लिए खाद्यान्न का भण्डारण कर लिया गया है। 

नियंत्रक विधिक माप विज्ञान ने बताया कि राशन दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 7377 दुकानों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 14 उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी राशन दुकानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाने की बात कही गई है। 
शहरी क्षेत्रों में अब तक 276 दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिस पर हितग्राही मोबाइल एप व वेबसाइट के जरिये दुकान की स्थिति जान सकेंगे। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH