पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने दीवार पर सुसाईड नोट लिखा और लगा ली फाँसी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने दीवार पर सुसाईड नोट लिखा और लगा ली फाँसी
गुना 12 जून 2022 -  फतेहगढ़ थानाक्षेत्र में एक विवाहिता ने घर की दीवारों पर सुसाइड नोट लिखकर खुदकशी कर ली। इसके पीछे की वजह पति का कोटा में रहने वाली महिला से अवैध संबंध होना बताया गया है। सुसाइड नोट में मृतका ने पति के अवैध संबंध की मोबाइल रिकार्डिंग होने का भी जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उमा उर्फ ज्योति अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी कुंभराज की एक साल पहले फतेहगढ़ के रहने वाले दीपक अग्रवाल के साथ शादी हुई थी। दोनों का यह दूसरा विवाह था, जिसमें महिला को पहले पति से 16 साल का एक बेटा भी था। पति फतेहगढ़ में कीटनाशक दवा की दुकान चलाता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। 

बताया जाता है कि ज्योति को पति के कोटा राजस्थान में दूसरी औरत से अवैध संबंध होने की जानकारी लगी थी। इसके चलते पति हर माह कोटा जाता था, तो मोबाइल पर हर दिन चैट भी करता था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। इससे तंग आकर ज्योति ने शनिवार को घर के पंखे पर साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। इससे पहले दीवारों पर सुसाइड नोट भी लिखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि शव को बरामद कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

इधर, परिजनों के मुताबिक चार महीने पहले झगड़ा होने पर ज्योति को उसका पति इंदौर छोड़ आया था। आठ दिन पहले ही बच्चों के पेपर होने का हवाला देकर इंदौर से फतेहगढ़ बुलाया था।

दीवार पर सुसाइड नोट में यह लिखा है की दीपक अग्रवाल से मेरी शादी को साल भर हो गया है। लेकिन 11 महीने में एक दिन भी सुखी नहीं रखा है। मेरे से ढंग से ना बोलते थे, न बात करते थे। बारह बजे सोने आते थे। दो मिनट बात करके ही सो जाते थे। कोटा वाली हिना, इसने मुझे बर्बाद करा है। मेरे आदमी से इसका संबंध था। इसने मेरा घर तोड़ दिया। इसको कहीं से कहीं तक मत छोड़ना। इसको पकड़ लो, कड़ी सजा दो हिना को। मेरा बच्चे का नाम विनोद है, उसको पूरा अधिकार मिलना चाहिए। वो यहां नहीं रहेगा में इंदौर रहेगा। इसकी एक एक रिकार्डिंग मेरे पास है, कोटा वाली के साथ में।'

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH