छत्तीसगढ़ - पेरोल पर जेल से बाहर आया आजीवन कारावास का कैदी फरार , पुलिस तलाश में जुटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पेरोल पर जेल से बाहर आया आजीवन कारावास का कैदी फरार , पुलिस तलाश में जुटी
दुर्ग 12 जून 2022 -  केंद्रीय जेल दुर्ग से पैरोल पर गया हत्या का अपराधी फरार हो गया है। तय अवधि से 4 दिन बाद तक जब अपराधी ने आमद नहीं दी तो जेल अधीक्षक ने पद्मनाभपुर चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर कैदी की तलाश में जुट गई है। 

पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने बताया कि नहुष भारती हत्या और बलवा के अपराध में केंद्रीय जेल दुर्ग का सजायाफ्ता कैदी था। न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की गई थी। अपने कारावास के दौरान ही नहुष ने न्यायालय में 18 दिन के पैरोल की अपील की थी। न्यायालय ने उसकी अर्जी स्वीकार कर ली थी। इस पर नहुष 20 मई को दुर्ग जेल से पैरोल पर बाहर आया था। 

पैरोल अवधि के अनुसार उसे 7 जून शाम 5 बजे तक केंद्रीय जेल बिलासपुर पहुंचना था। चार दिन बीत जाने के बाद भी जब कैदी ने जेल में अपनी आमद नहीं दी तब जेल अधीक्षक ने उसकी खोज खबर ली। उसका कहीं पता न चलने पर उन्होंने नहुष के फरार होने की शिकायत पद्मनाभ पुर चौकी में दर्ज कराई है। 
प्रशिक्षु IPS वैभव बैंकर ने बताया कि केंद्रीय जेल की  शिकायत के आधार पर कैदी के फरार होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करके कैदी का पता लगा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH