छत्तीसगढ़ - कलेक्टर बंगला परिसर में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलेक्टर बंगला परिसर में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रायगढ़ 09 जून 2022 -  कलेक्टर बंगला परिसर में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह कलेक्टर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह को देते हुए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में डयूटीरत नगर सैनिक की टुकड़ी सुरक्षा व अन्य व्यवस्था की जायजा लेते हुए परिसर का भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण के दौरान कलेक्टर परिसर के पीछे पहुंचे नगर सैनिको की नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। जो फांसी के फंदे पर झूल रहा था। 

नगर सैनिकों ने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह व सुरक्षा में तैनात मुख्य अधिकारी को दी। साथ ही नगर सैनिकों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। नगर सैनिकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 

कोतवाली पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर लाश की शिनाख्ती भी की पर परिसर के आसपास रह रहे लोग ने युवक की शिनाख्ती नहीं कर पाए। काफी देर तक पुलिस युवक की शिनाख्ती का प्रयास करते रही पर युवक के बारे में जानकारी न मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे फांसी के फंदे से उतारकर  पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मर्च्युरी कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है। 

वही दूसरी ओर जिले में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्टर बंगले के परिसर में अज्ञात युवक के घुसकर इस तरह आत्महत्या करने को लेकर सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि रात में युवक कलेक्टर बंगले के परिसर में पीछे सूनसान इलाके से बाउंड्रीवाल में कूदकर आया होगा और पेड़ में फांसी लगा ली होगी। कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्ती के लिए जिले के सभी थानों में संपर्क कर रही है और लापता युवकों की जानकारी मंगा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH