पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , डेम में डूबने से दो युवकों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , डेम में डूबने से दो युवकों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी
अनूपपुर 09 जून 2022 -  अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक माह पहले शादी हुई युवक अपने ससुराल आया था, जहां डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. वही दूसरी एक और घटना में अपने साले के साथ नहाने गए युवक की डैम में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई. नदी व डैम में नहाने गए दो युवकों की डूबने से जिले में मातम पसरा हुआ है. जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के जुहिला गांव में बने बांध में 21 वर्षीय अमर पाल सिंह परस्ते की एक माह पहले शादी हुई थी, जो अपने ससुराल आया था. वह तीन अन्य साथियों के साथ जुहिला डैम में नहाते समय गहरे पानी मे चला गया, तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गया, जिससे मौत हो गई।

शव को पीएम के लिए भेजा गया ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां देवहरा चैकी अंर्तर्गत ग्राम बारहटोला (खम्हरिया) में अपने साला एवं एक अन्य के साथ पड़ोस के सुथनानदी पर बने स्टॉपडैम में नहाने गए 25 वर्षीय युवक सोहन सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई. दोनों ही घटनाओं में मामले की जानकारी लगने पर संबंधित थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए शव को जिला चिकित्सालय भेजा है।
पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , डेम में डूबने से दो युवकों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH