राजधानी रायपुर से बड़ी खबर , होटल सिटी पैलेस के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर , 09-06-2022 3:33:46 AM
रायपुर 08 जून 2022 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आदिवासी किशोर को मोबाइल चोरी के आरोप में निर्वस्त्र कर पिटाई और प्रताड़ित करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़ित किशोर बासीन महासमुंद से अपने परिचित के साथ निजी काम से होटल सिटी पैलेस में रुका हुआ था। जिस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर होटल मालिक सुभाष सोनी ने बालक को निर्वस्त्र करके माफी मांगने का दबाव बनाकर उसका वीडियो बना लिया था।
जिसके बाद बालक ने होटल के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे बालक के सिर नाक में चोट आने से विहान हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुभाष सोनी व अन्य के खिलाफ गोलबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
बाद में किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा 294 , 323 भी जोड़ी गई है। आरोपी सुभाष सोनी और उसका सहयोग करने वाले श्रीधर राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
















