ट्रक की टक्कर के बाद बस पलटी , हादसे में 20 यात्री घायल , 03 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक की टक्कर के बाद बस पलटी , हादसे में 20 यात्री घायल , 03 की हालत गंभीर
सतना 08 जून 2022 -  सतना जिले में रोज सड़क हादसे हो रहे हैं और रोज लोगों की जान जा रही है। इसमें दर्जनों लोग घायल हो रहे हैं। रविवार को ही मैहर के पास एक बस हाइटेंशन बिजली तार में टकरा गई थी, जिसमें 17 लोग करंट से झुलसकर घायल हो गए थे, जिसके बाद बुधवार को फिर सतना में बस हादसा हो गया। शहर के कोलगवां थाना की बाबूपुर पुलिस चौकी अंतर्गत राम स्थान के पास ट्रक की टक्कर से एक यात्री बस पलट गई, जिसमें सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और राहत कार्य चलाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान आम लोग भी घायलों को पलटी हुई बस से बाहर निकालने मदद कर रहे थे और सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि अन्य का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बस क्रमांक एमपी 19 पी 0514 शिवम नारायण ट्रेवल की बस थी जो कि सतना से गढ़वा के लिए जा रही थी, तभी दोपहर 12 बजे के आसपास शहर के लगभग 15 किलोमीटर दूर राम स्थान के पास सामने से आ रहे ट्रक के किनारे से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान सहित बल पहुंच गया था जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता भी पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। इस दौरान एसडीएम सुरेश गुप्ता और तहसीलदार बी के मिश्रा भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के डाक्टरों को निर्देश भी दिए। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोट भी आई थी जो घर वापस चले गए। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH