शर्मनाक , मां का था अवैध संबंध , बेटी ने विरोध किया तो अपने प्रेमी को बुलाकर करवाया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक , मां का था अवैध संबंध , बेटी ने विरोध किया तो अपने प्रेमी को बुलाकर करवाया गैंगरेप
बलरामपुर 08 जून 2022 -  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में गैंगरेप की एक ऐसी घिनौनी वारदात हुई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मां के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में ही उससे गैंगरेप किया. इतना ही नहीं पीड़िता ने ये भी कहा है कि इसमें उसकी मां ने भी अपने प्रेमी का ही साथ दिया।

घटना बलरामपुर के हर्रैया थाना क्षेत्र की है जहां  16 साल की नाबालिग लड़की पिता की मृत्यु के बाद अपने मां के साथ रहती थी. लड़की का आरोप है कि उसकी मां का अवैध संबंध संतोष कुमार से है. उसने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा था।

पीड़िता ने बताया कि जब-जब उसने इसका विरोध किया तो डरा-धमकाकर उसके साथ मारपीट कर मुंह बंद करा दिया गया. पीड़ित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को उसकी मां का प्रेमी संतोष दो अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा।

नाबालिग ने कहा, उनके आने पर मां ने उसे चाय बनाने को कहा, जब वो चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो उसकी मां ने घर के बाहर जाकर दरवाजा बंद कर दिया. पीड़ित के मुताबिक इसके बाद घर में मौजूद संतोष , आकाश और कन्हईलाल नाम के आरोपियों ने बारी-बारी से उसका गैंगरेप किया।

पीड़िता का कहना है कि जब तीनों घर से चले गए तो उसकी मां ने आरोपियों में से एक आकाश से उसकी शादी करवा देने की बात कही. पीड़िता ने कुछ दिन बाद मामले की जानकारी अपनी चाची को दी तब जाकर 25 मई को मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई.

थाने में शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने 31 मई को इसकी लिखित शिकायत जिले के एसपी से की. हालांकि घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता दोषियों पर कार्रवाई के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर है. जब इसकी खबर मीडिया को मिली तो अब पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH