कंचनपुर मोड़ के पास ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर , दो महिलाओं की मौके पर ही मौत और 08 गंभीर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कंचनपुर मोड़ के पास ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर , दो महिलाओं की मौके पर ही मौत और 08 गंभीर
बिलासपुर 08 जून 2022 -  मंगलवार की देर रात कोटा क्षेत्र के मझवानी में कंचनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने आटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात महिलाओं की स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं, घायलों को उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को बेलगहना चौकी अंतर्गत शिवतराई में रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के घर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बानाबेल गई थीं। कार्यक्रम के बाद महिलाएं गांव लौट रही थीं। कंचनपुर मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने महिलाओं से भरी आटो को टक्कर मार दी। टक्कर से आटो सड़क से दूर जाकर पलट गई। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी कोटा पुलिस को दी। इसके बाद डायल 112 वाहन और जिला कांग्रेस के महामंत्री गणेश कश्यप ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रतनपुर में पांच घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, तीन लोगों को सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आटो चालक फरार है।

हादसे के बाद घायलों को लेकर अस्पताल जा रहे ग्रामीण रात 11.30 बजे रास्ते में रतनपुर थाने स्र्के और सूचना देने गए। ग्रामीणों ने बताया कि थाने में तैनात जवान सो रहे थे। इसके बाद ग्रामीण वहां से लौट गए। ग्रामीणों के साथ कोटा पुलिस के जवानों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था की। एक साथ आठ घायलों के पहुंचने से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भी अफरा-तफरी मच गई थी।

हादसे में शिवतराई में रहने वाली आठ महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से गुलाब बाई , अनिता , भारती , संतोषी , दीप्ति , सोना बाई , मनोज बाई , विमला बाई की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH