एक्शन में सरकार , बीजेपी नेता गिरफ्तार , 09 IAS सहित कई अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्शन में सरकार , बीजेपी नेता गिरफ्तार , 09 IAS सहित कई अधिकारियों का तबादला
लखनऊ 08 जून 2022 -  कानपुर में हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है और इस मामले में किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस ने हाल ही में जिले में हुई झड़पों के मद्देनजर अपने विवादास्पद ट्वीट पर भाजपा युवा विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हर्षित ने कानपुर दंगों को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाला था। 

कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय मीणा ने कहा है कि जो भी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। कानपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने मंगलवार तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन 40 संदिग्धों की तस्वीर जारी हुई है, उनमें से भी दो को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक ने खुद को सरेंडर कर दिया।

वहीं कानपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍य नाथ ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए प्रदेश के 9 IAS अधि्कारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कानपुर की डी एम नेहा शर्मा भी हैं। इन्हें अब निदेशक, स्थानीय निकाय बनाया गया है। इसके अलावा कुल 21 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं और कई जिलों के डीएम बदल गये हैं। ढाई साल से लखनऊ के जिलाध‍िकारी रहे अभ‍िषेक प्रकाश को उद्योग विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है, और उनकी जगह सूर्य पाल गंगवार को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

उधर, वाराणसी में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि दिवाकर को इस्‍लामिक आगाज मूवमेंट की ओर से एक धमकी भरा पत्र मिला है। उन्होंने लखनऊ स्थित अपर प्रमुख सचिव (गृह ) को इसकी जानकारी देकर आवश्‍यक कार्यवाही का अनुरोध किया है। सात जून की तारीख वाले इस पत्र की कॉपी यूपी के पुलिस महानिदेशक और वाराणसी के पुलिस कमिश्‍नर को भी भेजी गई है। आपको बता दें कि सिविल जज रवि दिवाकर, ज्ञानवापी मस्जिद, श्रृंगार गौरी मंदिर मामले की सुनवाई कर रहे थे।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH