छत्तीसगढ़ - चाट और गुपचुप खा कर 25 लोग बीमार , एक बच्ची कि मौत और 04 की हालत गंभीर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाट और गुपचुप खा कर 25 लोग बीमार , एक बच्ची कि मौत और 04 की हालत गंभीर
बिलासपुर 07 जून 2022 -  बिलासपुर जिले के बिल्हा में गुपचुप और चाट खाने से महिलाओं और बच्चियां सहित 25 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इनमें एक बच्ची की इलाज के दौरान छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) में मौत हो गई है। बच्ची की बड़ी बहन सहित 4 बच्चियों की हालत गंभीर है। बड़ी बहन का भी CIMS में उपचार चल रहा है। बाकी दोनों बच्चियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य बीमार लोगों का उपचार बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। दूसरी ओर बच्ची की मौत को लेकर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम देव किरारी में रविवार शाम गांव की महिलाएं और बच्चियां ठेले पर गुपचुप और चाट खाने के लिए गई थीं। इसके बाद रात में एक-एक कर बड़ी संख्या में बच्चियों व महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगी। रात में घरेलू उपचार कराने के बाद कुछ लोग ठीक हो गए, लेकिन सोमवार सुबह पता चला कि 25 महिलाएं व बच्चियां बीमार हो गई हैं। उन्हें एंबुलेंस से बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

CHC बिल्हा में 5 बच्चियों की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। परिजन सभी को लेकर CIMS पहुंचे, यहां उपचार के दौरान 9 साल की बच्ची मीनाक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन साक्षी कोशले (11) की हालत गंभीर है। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने CIMS में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया।

फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला व पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भी इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया और दो बच्चियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी CMHO डॉ. प्रमोद महाजन से चर्चा की और अस्पताल में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।

बीमार ग्रामीणों में रीना (23 साल), दीक्षा (17 साल), मनोरमा (20 साल), दिप्ती (12 साल), दिलेश्वरी (28 साल), अभिलाषा( 10 साल), शुभांगी (10 साल), कैलाश (8 साल), हेमलता (37 साल), हेमा बंजारे (44 साल), कुंती बंजारे (30 साल), लक्ष्मीकांत (10 साल), चंद्रकांत (16 साल), गगन (12 साल), रोशनी (8 साल), दिलेश्वरी (20 साल ), अर्चना (38 साल), संजुलता बंजारे (30 साल), हंशिका बंजारे (18 साल) सहित अन्य शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ - चाट और गुपचुप खा कर 25 लोग बीमार , एक बच्ची कि मौत और 04 की हालत गंभीर

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH