जब कमिश्नर रिश्वतखोर हो तो आम आदमी किस पर भरोसा करें , 05 लाख की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जब कमिश्नर रिश्वतखोर हो तो आम आदमी किस पर भरोसा करें , 05 लाख की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
सागर 06 जून 2022 -  सागर स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त को 05 लाख की रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू (EOW) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दरअसल ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त सतीश कुमार एक बीड़ी कंपनी पर कार्रवाई का दबाव बनाकर 10 लाख रूपए की रिश्वत मांग रहे थे. रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 05 लाख रूपए लेते हुए ईओडब्ल्यू सागर की टीम (Sagar EOW Raid) ने क्षेत्रीय आयुक्त सतीश कुमार को रवि हाथों गिरफ्तार किया है. क्षेत्रीय आयुक्त सतीश कुमार की शिकायत बीड़ी कंपनी बीआर कंपनी के अनुरूद्ध पिंपलापुरे ने ईओडब्ल्यू सागर एसपी के समक्ष दर्ज कराई थी।

यह है पूरा मामला

सागर स्थित बीड़ी फर्म बीआर एंड कंपनी द्वारा 03 जून को ईओडब्ल्यू सागर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कर्मचारी भविष्य निधि सागर संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त सतीश कुमार द्वारा फर्म के विरुद्ध कार्रवाई करने का दबाव बनाकर 10 लाख रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

आवेदक की शिकायत का सत्यापन ईओडब्ल्यू निरीक्षक उमा नवल आर्य से कराया गया था, जिसके दौरान विधिवत आवेदक और अनावेदक के बीच रिश्वत की मांग संबंधी बातचीत रिकार्ड कराई गई थी. इसमें स्पष्ट तौर पर क्षेत्रीय आयुक्त द्वारा आवेदक अनिरूद्व पिंपलापुरे की फर्म के संबंध में रिपोर्ट को सही ढंग से बनाए जाने हेतु 10 लाख रूपये की मांग करने और पहली किस्त के रूप में 05 लाख रूपये 5 अप्रैल 2022 को देने की बात को प्रमाणित पाया गया।

प्रथम दृष्टया आरोपी के ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित अधिनियम 2018 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है, विवेचना के दौरान कल दिनांक 5 जून को आरोपी सतीश कुमार सागर को उनके निवास स्थान पर आवेदक अनिरुद्ध पिंपलापुरे बीआर एंड कंपनी द्वारा रिश्वत की राशि प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रूपए लेते हुए पकड़ा गया है।

ईपीएफओ की रिश्वत खोर क्षेत्रीय आयुक्त को पकड़ने के लिए ईओडब्ल्यू सागर और जबलपुर द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. फिलहाल कार्रवाई के बाद श्रेय लेने के लिए जबलपुर ईओडब्ल्यू और सागर ईओडब्ल्यू में होड़ मची हुई है, दोनों एसपी द्वारा अपनी तरफ से कार्रवाई करना बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH