महिला आरक्षक ने थाना प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप , जाँच कमेटी गठित

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक ने थाना प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप , जाँच कमेटी गठित
लखनऊ 05 जून 2022 -  लखनऊ में दुबग्गा थाने में तैनात महिला की सिपाही ने इंस्पेक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं दो सिपाहियों के खिलाफ भी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामले की जांच डीसीपी दक्षिण करेंगे।

दुबग्गा कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर, जेसीपी (कानून एवं व्यवस्था) जेसीपी (अपराध) मानवाधिकार और महिला आयोग से शिकायत की है। वहीं, दुबग्गा इंस्पेक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी साउथ गोपाल चौधरी आरोपों की जांच करेंगे।

वर्ष 2018 बैच की महिला सिपाही दुबग्गा थाने में तैनात है। सिपाही के मुताबिक इंस्पेक्टर दुबग्गा के कहने पर जानबूझकर उसकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट में लगाई जाती है। इसमें ड्यूटी मुंशी सत्यम तथा हेड मुहर्रिर राकेश मिश्रा की भी मिलीभगत है। महिला सिपाही का आरोप है कि 13 मई को नाइट शिफ्ट कर रही थी। जीटी कक्ष में इंस्पेक्टर आए और गलत नीयत से छूने का प्रयास किया। इस हरकत से वह सहम गई। 

विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने पिंक बूथ पर ड्यूटी लगा दी। यह उसे प्रताड़ित करने के लिए किया गया। आरोप है कि इसमें दोनों सिपाही इंस्पेक्टर का सहयोग करते हैं। साजिश में शामिल सिपाहियों ने इंस्पेक्टर की बात मानने का दबाव बनाया। महिला सिपाही के मुताबिक इंस्पेक्टर के करीबी दोनों सिपाही गलत कार्यों में लिप्त हैं। वह अवैध स्टैण्ड संचालकों और अपराधिक किस्म के लोगों को शह देते हैं। पिंक बूथ में ड्यूटी के लिए जाते वक्त उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी। इसकी जिसके कारण वह 15 मिनट की देरी से पहुंची थी। इंस्पेक्टर के कहने पर उसकी गैर हाजिरी दर्ज कर दी गई।

इंस्पेक्टर दुबग्गा अनिल प्रकाश सिंह ने महिला सिपाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि समय से ड्यूटी नहीं आने पर गैर हाजिरी दर्ज की गई थी। इसी के चलते ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH