एक और ट्रैक्टर हादसा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत , बेटी की विदाई कर लाते वक्त हुआ हादसा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक और ट्रैक्टर हादसा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत , बेटी की विदाई कर लाते वक्त हुआ हादसा
बैतूल 04 जून 2022 -  बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया और कान्हेगांव मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की गंभीर चोट आने से मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।

चिचोली से राजेन्द्र दुबे ने बताया कि बोन्दरी गांव की बेटी का विवाह इमली ढाना में हुआ है। विवाह के कुछ दिन बाद बेटी को वापस लाने की परंपरा है। इसलिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रिश्तेदार और ग्रामीण गए थे। रात में वापस आते समय कान्हेगांव और केसिया गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे बोदंरी गांव के सम्मु पिता मन्नी उईके उम्र 70 साल, ओझु पिता गरीबा अहाके 60 साल, शिवदयाल पिता करनु मर्सकोले उम्र 50 साल, मलिया पति मिजुं काकोडिया उम्र 50 साल और सुगंधी पति सूरज उम्र 55 साल की मौके पर ही मौत हो गई।

चिचोली तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर केसिया कान्हेगांव मार्ग पर हादसा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार कुछ लोग दब गए, औऱ कुछ सडक़ पर इधर-उधर उछलकर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस वाहन एवं हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। घायलों को 100 डायल एवं संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH