पहले JCB को चुराया फिर फोन कर मांगी 01 लाख की फिरौती , रिश्तेदार ही निकला आरोपी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले JCB को चुराया फिर फोन कर मांगी 01 लाख की फिरौती , रिश्तेदार ही निकला आरोपी
इन्दौर 04 जून 2022 -  इंदौर में JCB चोरी करके फिरौती मांगने का अनूठा मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे चुराने के बाद एक मैदान में खड़ी कर दी। और मालिक को कॉल पर एक लाख रुपए देकर गाड़ी ले जाने का कहा। बोला, मैं दोबारा कॉल करुंगा तब मेरी बताई जगह पर रुपए लेकर आ जाना। यह कहकर आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया।

इस बीच जेसीबी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर ले लिया। जैसे ही आरोपी ने फोन चालू किया पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जेसीबी चुराने वाले ने कर्ज चुकाने के लिए यह हरकत की थी। आरोपी गाड़ी मालिक के मामा का बेटा निकला।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक अर्जुन पुत्र मदन परमार निवासी विदुर नगर ने बताया कि उसने अपनी जेसीबी नंबर MP09GE6939 कपिल कंस्ट्रक्शन के सामने खड़ी की थी। जब बुधवार सुबह वह यहां पहुंचा तो गाड़ी नहीं थी। दुकान पर लगे कैमरे के फुटेज चेक किये गए तो एक बदमाश जेसीबी ले जाते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस दो दिन तक अलग-अलग फुटेज खंगालती रही।

देवेश ने जेसीबी चुराने के बाद उसे कैट रोड इलाके में एक मकान के पीछे खुले मैदान में छुपा दी थी। इसके बाद उसने अर्जुन को कॉल कर बताया कहा एक लाख रूपए दो और जेसीबी ले जाओ। मैं दोबारा कॉल कर जेसीबी का पता बता दूंगा। लेकिन उसके पहले मेरी बताई जगह पर पैसे पहुंचा देना। हालांकि पुलिस दो दिन तक जेसीबी चलाने वाले ड्रायवरों से पूछताछ करती रही।

पुलिस के मुताबिक देवेश अर्जुन के ही मामा का लड़का है। देवेश रिक्शा चलाता है। देवेश के पिता सब्जी बेचते हैं। पूछताछ में पता चला कि देवेश ने ट्रेजर फेंटेसी में रहने वाली एक महिला से कर्ज लिया था। वह महिला देवेश पर पैसे चुकाने के लिए दबाव बना रही थी।
पहले JCB को चुराया फिर फोन कर मांगी 01 लाख की फिरौती , रिश्तेदार ही निकला आरोपी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH