अमानवीयता की हद पार , जीवित नवजात शिशु को बोरी में लपेटकर कूड़ेदान में फेंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अमानवीयता की हद पार , जीवित नवजात शिशु को बोरी में लपेटकर कूड़ेदान में फेंका
उमरिया 04 जून 2022 -  उमरिया जिले के करकेली जनपद क्षेत्र और नरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलगुली में एक कूड़ेदान के अंदर बोरी में लिपटा नवजात शिशु पाया गया है। इस नवजात शिशु के गांव में मिलते ही चारों तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि ग्राम घुलघुली स्थित प्रजापति मोहल्ले के करीब मौजूद कूड़ादान में जीवित अवस्था मे शिशु मिला है।

बताया जाता है कि शिशु एक छोटी सी बोरी में लिपटा हुआ था और ज़ोर ज़ोर से रो रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी आवाज़ सुनी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कूड़ेदान के आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

सभी ने बच्चे को कूड़ेदान में पड़ा हुआ देखा और इसके बारे में चर्चा की और यह तय किया कि बच्चे को यहां से उठाकर अस्पताल पहुंचा देना चाहिए। तब जाकर स्थानीय निवासी शिवबालक पिता रामचरण प्रजापति उम्र 33 वर्ष ने नवजात को कूड़ादान से उठाया और उस स्थल से करीब 150 मीटर दूर घुलघुली स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ नर्स और अस्पताल के लोगों ने ज़रूरी इलाज दिया।

जानकारी के मुताबिक जीवित अवस्था मे मिले शिशु को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर 100 डायल भी मौके पर पहुंच गई है। ज़रूरी कार्रवाई कर शिशु के परिजनों की तलाश में जुट गई है। सवाल इस बात का है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी होगी, जो इस निर्दयता से जीवित शिशु को कूड़ादान में फेंका गया। शनिवार की अलसुबह करींब 5.30 बजे मिले इस लावारिस शिशु को लेकर फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की माने तो जल्द इस मामले से जुड़े आरोपितों को जल्द  गिरफ्ताए कर लिया जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH