पुलिस पब्लिक स्कूल खोले जाने की मांग को लेकर शिव सेना ने सौपा ज्ञापन ,,
छत्तीसगढ़ , 09-07-2020 6:06:32 PM
सक्ती ( छत्तीसगढ़ ) 09 जुलाई 2020 - शिवसेना ने माननीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को ज्ञापन सौंपा ।
शिवसेना के कार्यकर्ताओं का कहना है की छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस विभाग के कर्मचारियों पर अपने परिवार पर शिक्षा के नाम पर अतिरिक्त भार , और निजी शिक्षण संस्थाओं के ऊंचे शुल्क के साथ विभिन्न नखरें झेलने को मजबूर हैं।
जिले व समस्त ब्लाक में शिक्षा के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा सहित समस्त विकास खण्ड में पुलिस पब्लिक स्कूल खोले जाने योग्य है। पुलिस पब्लिक स्कूल खुल जाने से जिले एवं ब्लाक में आम परिवार के बच्चे भी पुलिस पब्लिक स्कूल में लाभ उठा पाएंगे। और पुलिस की तरह देश की सेवा करने का जज्बा उनके दिलों में भर जायेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति से सभी लोग भली-भांति अवगत हैं। पुलिसकर्मी पर समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसके अतिरिक्त स्वयं के परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। वहीं बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें महंगे स्कुलो में पढ़ाने पर अत्यधिक खर्च वहन करना पड़ता है। जिससे पुलिस विभाग में पदस्थ पुलिस कर्मियों को उनके परिवार के बच्चों के लिए कम शुल्क में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराया जा सकेगा। और यह राज्य के पुलिस परिवार के प्रति एक सच्चा धन्यवाद होगा। छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष रूप से प्रदेश के भीतर प्रत्येक जिला उसके बाद समस्त ब्लाक में पुलिस पब्लिक स्कूल संचालित किया जावे।
ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्यरूप से चंदन धीवर जिला सचिव , बलभद्र पटेल विधानसभा अध्यक्ष सक्ती , मोहन सारथी आटोसंघ अध्यक्ष व शिव सैनिक उपस्थित थे ।














