बड़ी खबर , मुख्य नगर पालिका अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , मुख्य नगर पालिका अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
राजगढ 04 जून 2022 -  नगर पालिका सारंगपुर के सीएमओ अशोक भमोरिया को दस हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए लोकायुक्‍त टीम ने पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका में ठेकेदार द्वारा किए गए निर्माण कार्यों के 11 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान करने के एवज में नगर पालिका सीएमओ अशोक भमोरिया ने संबंधित से 8 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। इसके लिए शुरुआत में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएमओ को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक पवन कसेरा द्वारा सारंगपुर नगर पालिका में ठेकेदारी के काम किए जाते हैं। विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के उनके द्वारा ठेके लेकर काम किए जाते हैं। ऐसे में 01 जून को पवन कसेरा ने पुलिस अधिक्षक लोकायुक्त भोपाल में एक लिखित शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि नगर पालिका में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का उनको 11 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त करना है, लेकिन सीएमओ द्वारा भुगतान नहीं किए जा रहे हैं।

उक्त राशि भुगतान करने के बदले में 8 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने पूरी प्लानिंग की। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे लोकायुक्त टीम ने राठी कालोनी किराए के मकान में सीएमओ अशोक भमोरिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रेस कर लिया।

सीएमओ ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेकर जैसे ही जेब में रखे उसी बीच टीम ने पहुंचकर उनको धर दबोचा। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। पूरी कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी डा सलिल शर्मा, निरीक्षक मयूरी गौर, रामदास कुर्मी, बृजबिहारी पांडे, आर मनोज मांझी, हेमंत ठाकुर की उपिस्थति में की गई।

सीएम जिस कालोनी में किराए के मकान में रहते थे वहीं पर संबंधित को 10 हजार की रिश्वत देने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता को राठी कालोनी किराए के आवास में आकर 10 हजार रुपये की राशि देने के लिए कहा था। इसी बीच पवन कसेरा ने वहां पहुंचकर राशि दी, तब ही टीम ने कार्रवई कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH