छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , दो बहनों ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग , एक की मौत और दूसरी गंभीर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , दो बहनों ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग , एक की मौत और दूसरी गंभीर
दुर्ग 03 जून 2022 -  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बहनें घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। अभी तक खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली प्रियंका बांधे (18) और उसकी 16 साल की चचेरी बहन ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी है। प्रियंका शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बहन 10वीं की छात्रा है। दोनों बहने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं।

वहां से दोनों मैत्री गार्डन चली गईं। वहां से दोनों बस से लौटते समय मरोदा ओवर ब्रिज पर उतर गईं। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दोनों साथ ही ब्रिज से नीचे कूद गईं। दोनों को कूदते देख आसपास के दुकान वाले उन्हें बचाने दौड़े। इसके बाद 112 में कॉल करके सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

छोटी बहन की रीढ़ की हड्डी टूटने और अंदरुनी चोट आने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। इस मामले में नेवई टीआई का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। छोटी बहन के बोलने की स्थिति में आने पर ही सही कारण पता चल पाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH